लाहुलहिमाचल

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कंगना रनौत के ​खिलाफ लगे गो बैक के नारे

काजा: सोमवार, 20 मई को हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP की प्रत्याशी कंगना रनौत लाहौल स्पीति में थीं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां कार्यक्रम में उनके साथ पहुंचे थे। काजा में कार्यक्रम से वापस आने पर BJP नेताओं की गाडियां रोककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के ​खिलाफ गो बैक के नारे […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला 
  • प्रदर्शन का उद्देश्य क्या था?

काजा: सोमवार, 20 मई को हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP की प्रत्याशी कंगना रनौत लाहौल स्पीति में थीं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां कार्यक्रम में उनके साथ पहुंचे थे। काजा में कार्यक्रम से वापस आने पर BJP नेताओं की गाडियां रोककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के ​खिलाफ गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच छोटी-छोटी झड़प भी हुई। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस सरकार का बौखलाहट बताया है।

सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला 

जय राम ठाकुर ने कहा कि “वह लंबे वक्त से राजनीति में हैं। उन्हें अपने जीवन में कई चुनावों का सामना हुआ है, लेकिन आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। राज्य सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समानांतर प्रदर्शन करने की अनुमति दी, जो आम तौर पर नहीं होता है। वह भी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे,  उनका कहना था कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जरूरत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में है और प्रदेश में गलत राजनीति फैलाने का काम कर रही है। जयराम ठाकुर ने बताया कि इस घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया है। 

प्रदर्शन का उद्देश्य क्या था?

आज कंगना रनौत लाहौल स्पीति में थी। लाहौल स्पीति क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में आता है। कंगना रनौत ने यहीं Leader of Opposition Jairam Thakur के साथ प्रचार किया। यहाँ भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया?  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंगना रनौत ने एक दफा बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर एक टिप्पणी की थी. इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए.

विज्ञापन
Web Title: Clash between bjp and congress workers in himachal