सुपर स्टोरी

Yogi Adityanath Selfie || अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने इस फोन से खींची सेल्फी, कीमत iPhone 15 से ज्यादा

Yogi Adityanath Selfie || पूरी अयोध्या राममय हो चुकी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर खुद को रोक नहीं पाए. अयोध्या में उन्होंने सेल्फी खींची है,
An image of featured content
This is the caption text

Yogi Adityanath Selfie ||  पूरी अयोध्या राममय हो चुकी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर खुद को रोक नहीं पाए. अयोध्या में उन्होंने सेल्फी खींची है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए देखें कि योगी ने कौन से स्मार्टफोन से यह सेल्फी खींची है. 

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है. इस मौके पर अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM योगी आदित्यनाथ समेत कई VVIP मौजूद हैं. इस दौरान  CM योगी सेल्फी लेते नजर आए. CM योगी ने ली सेल्फी । इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ का एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अयोध्या में वह सेल्फी लेते हुए नजर आए.  इस फोटो में CM योगी आदित्यनाथ रेत की मदद से बनाए गए भगवान राम की मूर्ति के सामने खड़े हैं. इसे पद्मश्री पदक से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने बनाया है. 

CM योगी ने सेल्फी के लिए एक फ्लैगशिप फोन का यूज़ किया है, जो सैमसंग का है.  यह फोन काफी खास है और इसमें कई दमदार फीचर्स भी हैं. बताते चलें कि यह Samsung Galaxy S23 Ultra है.   Samsung Galaxy S23 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है. इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है.  Samsung Galaxy S23 Ultra के 12GB Ram और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है.

हाल ही में सैमंसग ने Samsung Galaxy S24 सीरीज को भी पेश किया है.  Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8 Inch का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. यह फोन S Pen के साथ आता है.  Samsung Galaxy S23 Ultra में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का यूज़ किया है. इसमें यूजर्स को 12GB तक रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य के सीएम ने सैमसंग के फोन से सेल्फी खींची है. उनके हाथ में जो फोन है उसका नाम Samsung Galaxy S23 Ultra है. यह सैमसंग का फ्लैगशिप फोन है जो फीचर्स के मामले में काफी शानदार है. मौजूदा समय में यह साउथ कोरियन कंपनी का सबसे महंगा हैंडसेट है.

विज्ञापन
Web Title: Yogi adityanath took selfie with this phone in ayodhya cost