सुपर स्टोरी

Vande Bharat Express || देश को मिलीं 10 नई वंदे भारत, जानें किन-किन शहर को मिली यह सौगात

Vande Bharat Express ||    10 नई वंदे भारत की शुरुआत पीएम मोदी ने 12 मार्च, 2024 को देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। अहमदाबाद से प्रधानमंत्री ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली रवाना किया। 1. पटना-लखनऊ-पटना यह वंदे भारत ट्रेन पटना से चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी कैंट…
An image of featured content
This is the caption text

Vande Bharat Express ||    10 नई वंदे भारत की शुरुआत पीएम मोदी ने 12 मार्च, 2024 को देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। अहमदाबाद से प्रधानमंत्री ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली रवाना किया।

1. पटना-लखनऊ-पटना यह वंदे भारत ट्रेन पटना से चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी कैंट और अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक जाएगी। फिर इसी दिन इसकी वापसी होगी।

2. लखनऊ-देहरादून-लखनऊ यह वंदेभारत देहरादून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन पर रुकते हुए लखनऊ तक जाएगी।

3. रांची-वाराणसी-रांची रांची से वाराणसी रुट के लिए भी वंदे भारत की शुरुआत की गई है, जो मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से वाराणसी पहुंचेगी। 

4. खजुराहो-दिल्ली-खजुराहो यह वंदेभारत ट्रेन मध्यप्रदेश के छतरपुर, टिकमगढ़, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, पलवल होते हुए दिल्‍ली के निज़ामुद्दीन तक जाएगी।
5. पटना-न्यू जलपाईगुड़ी पटना से किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए पटना तक जाने वाली एक और वंदे भारत की शुरुआत हुई है। I इन शहरों से भी वंदे भारत ट्रेन चलेगी 6. पुरी-विशाखापत्तनम, 7. कलबुर्गी – सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, 8. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, 9. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, 10. मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई ) 

इन शहरों तक होगा वंदे भारत का विस्तार नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ कुछ वंदेभारत का विस्‍तार भी किया गया। इनमें अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत द्वारका तक बढ़ेगी। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन चंडीगढ़ तक जाएगी। इन वंदेभारत ट्रेनों का रुट भी बढ़ाया गया गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक बढ़ाया गया है, जो गोरखपुर, बस्‍ती, अयोध्‍या धाम, लखनऊ, रायबरेली होकर गोरखपुर तक जाएगी। 

विज्ञापन
Web Title: The country got 10 new vande bharats know which cities
End of Article