सुपर स्टोरी

बड़ी उपलिब्ध || हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा “Arjuna Award” , देश का दूसरा बड़ा खेल पुरस्कार मिलेने पर पिता ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

Arjuna Award  ||  पत्रिका एजैंसी: अर्जुन अवॉर्ड Indian Sports Awards 2023 की लिस्त जारी कर दी गई है । जिसमें  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुनी गई है। रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है। भारतीय टीम ने रितु नेगी के नेतृत्व में हाल ही में…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • रितु नेगी की उपलब्धियां || Arjuna Award  || 

Arjuna Award  ||  पत्रिका एजैंसी: अर्जुन अवॉर्ड Indian Sports Awards 2023 की लिस्त जारी कर दी गई है । जिसमें  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुनी गई है। रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है। भारतीय टीम ने रितु नेगी के नेतृत्व में हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, जो पदक तालिका में देश के लिए 100वां पदक था।

यह भी खास है कि सिरमौर ने 21 साल बाद अर्जुन अवार्ड प्राप्त किया है। नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर हैं। प्रमुख प्रश्न यह है कि क्या राज्य सरकार रितु नेगी को डीएसपी (DSP) के पद का प्रस्ताव देकर उनकी घर वापसी की अनुमति देगी या नहीं। वर्तमान में नेगी रेलवे के लिए खेलती है। हिमाचल से पहले भी प्राणी भाग चुकी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सीता गोसाई और अंतरराष्ट्रीय शूटर समरेश जंग चौधरी भी सिरमौर से अर्जुन अवार्ड जीत चुके हैं।

नाहन विधानसभा के हरिपुर खोल इलाके से आने वाले शूटर समरेश जंग भी नाहन से हैं, और सीता गोसाई कुछ समय तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम की चयनकर्ता भी रह चुकी है। लंबे समय बाद सिरमौर के खिलाड़ी ने अर्जुन पुरस्कार जीता है, जो हिमाचल को गौरवान्वित करता है। गोसाईं मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में देश का स्टार था।

सीता गोसाई ने भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया था। 2002 में, तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सीता गोसाई को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। विशेष बात यह है कि 2002 में समरेश जंग को भी अर्जुन पुरस्कार मिला था। दो सिरमौरी एक साथ चमकते थे। समरेश जंग ने 2002 के मैनचेस्टर के राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते: पुरुषों की फ्री पिस्टल जोड़ी में और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जोड़ी की ओपन स्पर्धा में. उन्होंने निशानेबाज जसपाल राणा के साथ साझेदारी में भी पदक जीते।

रितु नेगी की उपलब्धियां || Arjuna Award  || 

  1. 2007 में रितु नेगी ने हिमाचल टीम से हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया।
  2. 2011 में मलयेशिया में थर्ड जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप (अंडर-20) में भारत ने रितु की कप्तानी में गोल्ड जीता।
  3. 2018 में 18वीं एशियन गेम्स में भारत के लिए इंडोनेशिया में रजत पदक जीता।
  4. 2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  5. 2023 में उन्हें फिर कप्तानी मिली और चीन में टीम ने देश के लिए गोल्ड जीता।
विज्ञापन
Web Title: Ritu negi will get the countrys second biggest sports arjun award know her success story
End of Article