सुपर स्टोरी

India vs England || दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को दी 106 रन से मात

दूसरा टेस्ट मैच जीत कर की 1-1 से बराबरी
An image of featured content
This is the caption text

India vs England ||  भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा मैच समाप्त हो गया है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से मौत दी है। इस मैच के बारे में हमने आपको सुबह एक आर्टिकल में जानकारी दी थी कि भारत इस मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा और कुछ आंकड़े हमने पेश किए थे जिसके आधार पर हमने यह कहा था कि भारत इस मैच जीतेगा और इंग्लैंड इस मैच को खो देगा।

भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इस जीत  के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 106 रन से जीत।तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। भारतीय टीम ने 399 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई और भारत ने इस टेस्ट में जीत दर्ज कर ली।

दूसरे टेस्ट मैच में India vs England  के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 292 रन पर आउट हो गई। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में भारत को 143 रनों की बढ़त मिली थी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में गिल के शानदार शतक की बदौलत 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। उसके बाद  इंग्लैंड की टीम को 292 पर ढेर कर भारत ने मैच अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाज आर अश्विन की अगर बात करें तो वह अपने 500 टेस्ट विकेट लेने के लक्ष्य के करीब पहुंच गए है अब उन्हें सिर्फ एक विकेट की तलाश है और एक विकेट लेने के बाद अश्विन 500 सौ विकेट लेने बन जाएंगे।

विज्ञापन
Web Title: India vs england india defeated england by 106 runs in
End of Article