सुपर स्टोरी

बड़ी उपलब्धि || टिहरी के विनय को बधाई, NCC में रहे सर्वश्रेष्ठ कैडेट, अब इंडियन एयरफोर्स में बने ऑफिसर

बड़ी उपलब्धि || उत्तराखंड की सुंदर लाल घाटी की गौरवशाली सैन्य परंपरा को जारी रख रहे हैं। इनमें से एक टिहरी के विनय डंगवाल (Vinay Dangwal) हैं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट (Best NCC Cadet) बनने के बाद वायुसेना में ऑफिसर (officer in air force) बनकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। विनय ने बचपन से ही […]
An image of featured content
This is the caption text

बड़ी उपलब्धि || उत्तराखंड की सुंदर लाल घाटी की गौरवशाली सैन्य परंपरा को जारी रख रहे हैं। इनमें से एक टिहरी के विनय डंगवाल (Vinay Dangwal) हैं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट (Best NCC Cadet) बनने के बाद वायुसेना में ऑफिसर (officer in air force) बनकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। विनय ने बचपन से ही भारतीय सेना में सेवा करना चाहा था। उनके पिता संजय डंगवाल भी भारतीय सेना में थे। पिता को सेना की वर्दी में देखकर विनय को सेना में जाने की इच्छा हुई, तो वे तैयारी करने लगे।

शिक्षा की बात करें तो विनय ने 2016 में हाईस्कूल और 2018 में इंटर की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय देहरादून (Kendriya Vidyalaya Dehradun) से पूरी की। उन्होंने बीएससी और एमसीए की पढ़ाई देहरादून से पूरी की। 2019 में विनय डंगवाल को एनसीसी का सर्वश्रेष्ठ कैडेट भी चुना गया था। 2015 में उन्हें स्काउट गाइड का राष्ट्रपति पुरस्कार मिला।

विनय की सफलता से पूरा परिवार प्रसन्न है। पूरा परिवार पासिंग आउट परेड में उनके साथ था और बहुत खुश नजर आया। उनके चेहरे पर बेटे का अफसर बनने का गर्व झलक रहा था। विनय और उनके परिवार को राज्य समीक्षा टीम से ढेरों शुभकामनाएं। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं।

 

विज्ञापन
Web Title: Ehri garhwal vinay dangwal became air force officer