सुपर स्टोरी

Bank Holidays April 2024 || अप्रैल में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां, देखें लिस्ट

Bank Holidays April 2024
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • अप्रैल महीने में कब है बैंक की छुट्टी

Bank Holidays April 2024 || वर्ष 2024 के अप्रैल महीने में बैंकों में कितने दिन छुट्टी रहेगी। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो दिन बाद अप्रैल का माह शुरू होने वाला है। वहीं यदि आप इस माह में आने बैंक संबं​धित कार्य करवाना सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़े लें। तोकि आपको पता चल सके की कब-कब बैंक में छुट्टी रहेगी। भारतीय रिवर्ज बैंक की गाइडलाईन के मुताबिक इस माह 14 दिनों तक बैंक बंद रहेगा। आरबीआई ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक अवकाश सूची जारी कर दी है। इसमें विभिन्न राज्यों में कई त्योहारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बैंक छुट्टियां भी शामिल हैं।

अप्रैल महीने में कब है बैंक की छुट्टी

7 अप्रैल : रविवार, देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
13 अप्रैल : महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे.
14 अप्रैल : रविवारके चलते देश भर में बैंक रहेंगे.
21 अप्रैल : रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
27 अप्रैल : महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे.
28 अप्रैल : रविवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे.

1 अप्रैल : सालाना अकाउंट क्लोजिंग की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
5 अप्रैल : बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात उल विदा के मौके पर तेलंगाना,जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
9 अप्रैल : गुड़ी पड़वा / उगाड़ी फेस्टिवल / तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
10 अप्रैल : रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
11 अप्रैल : ईद या ईद उल फितर के मौके पर चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
15 अप्रैल : बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
17 अप्रैल : रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद,अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची,शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर,लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
20 अप्रैल : गरिया पूजा के दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Web Title: Bank holidays april 2024
End of Article