सुपर स्टोरी

Ramayan Cast Fees || कितने करोड़ में बना था ‘रामायण’, जानिए कौन थे इसके 5 सबसे महंगे किरदार

36 Year Old Ramayana Budget & Star cast Fees Details
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • कितनी थी 'Ramayan' के राम की फीस 
  • 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी चौथे महंगे एक्टर

Ramayan Cast Fees ||  1987 में रामानंद सागर शो ‘Ramayan’ लेकर आए थे, जो काफी मशहूर हुआ था। इस शो पर निर्माताओं ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे। जानिए शो का बजट, कमाई और स्टारकास्ट की फीस.. कितने में पड़ा था टीवी शो ‘Ramayan’ रिपोर्ट्स की मानें तो ‘Ramayan’ के एक एपिसोड का निर्माण लगभग 9 लाख रुपए में हुआ था। शो के कुल 78 एपिसोड थे। यानी कि इसका कुल बजट करीब 7.02 करोड़ रुपए था।

कितनी थी ‘Ramayan‘ के राम की फीस 

टीवी शो ‘Ramayan‘ में भगवान राम का रोल अरुण गोविल ने निभाया था। बताया जाता है कि पूरे शो के लिए उन्हें लगभग 40 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।  दारा सिंह ‘Ramayan’ के दूसरे सबसे महंगे एक्टर थे रेसलर और अभिनेता दारा सिंह ने रामानंद सागर की ‘Ramayan’ में हनुमान की भूमिका निभाई थी। उनकी फीस 35 लाख रुपए बताई जाती है।  इतने में पड़ा था रामानंद सागर को ‘रावण’ । ‘Ramayan‘ में रावण का रोल गुजराती थिएटर के कलाकार अरविंद त्रिवेदी ने किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए उनकी फीस 30 लाख रुपए थी। 

‘लक्ष्मण’ बने सुनील लहरी चौथे महंगे एक्टर

 ‘Ramayan’ के चौथे सबसे महंगे एक्टर सुनील लहरी थे, जिन्होंने शो में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। ख़बरों के मुताबिक़, उन्होंने इसके लिए 25 लाख रुपए लिए थे।  टॉप 5 में ‘सीता’ दीपिका चिखलिया भी शामिल ।  ‘Ramayan’ के 5 सबसे महंगे कलाकारों में सीता का रोल कर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं। उन्होंने इस शो के लिए 20 लाख रुपए का मेहनताना लिया था। ‘Ramayan‘ से मेकर्स ने कितनी कमाई की थी ।ख़बरों की मानें तो टीवी शो ‘Ramayan’ से निर्माताओं ने 31 करोड़ 4 लाख रुपए कमाए थे। यानी कि शो की कमाई बजट से लगभग 4.5 गुना थी। 

Ramayan के पहले एपिसोड की शूटिंग में 15 दिन से अधिक का समय लगा था। जबकि पूरे एपिसोड को 550 दिनों में बनाया गया था। गुजरात राज्य के जनगणना शहर उंबरगांत शो का स्थान था। इतना ही नहीं, 2003 में Ramayan का नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, क्योंकि यह 55 देशों में प्रसारण हुआ था। 

विज्ञापन
Web Title: 36 year old ramayana budget star cast fees details