होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Chamba Pangi News : ऐतिहासिक वह जिला स्तरीय फुल यात्रा उत्सव का विधिवत बात रूप से शुभारंभ

admin
admin
08:57 AM 05 Apr 2026
Share
Chamba Pangi News : ऐतिहासिक वह जिला स्तरीय फुल यात्रा उत्सव का विधिवत बात रूप से शुभारंभ

Chamba Pangi News : पांगी: जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार को पारंपरिक तरीके से ऐतिहासिक फुल यात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस मेले के शुभारंभ पर गुरों ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर शुरूआत की। फुल यात्रा मेला ग्रीष्म ऋतु के समापन और सर्दियों के आगमन का प्रतीक माना जाता है। पांगी में फुलयात्रा मेला कब से मनाया जा रहा है इसके बारे में किसी को अधिक जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि सदियों से लोग इस मेले को मना रहे हैं। पांगी में पहले आपसी मिलन का एक मात्र साधन मेले और त्योहार ही होते थे।

पांगी के लोग फुलयात्रा मेले से पहले अपनी जमींदारी के साथ-साथ सर्दियों का खाने पीने का सारा सामान इकट्ठा कर लेते थे। पशुओं के चारे को भी सर्दियों से पहले एकत्रित कर लिया जाता था। सर्दियों में यहां भारी मात्रा में बर्फबारी होती है, इस वजह से लोग घरों में दुबककर रह जाते हैं। फुलयात्रा उत्सव 14 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह मेला तीन दिन तक मनाया जाता है। मेले में पहले नो प्रजाएं (लुज, सुराल, धरवास, करयास, कूफ़ा, कवास, हुडान, किरयूनी और किलाड़ की प्रजाएं फुलयटनु मैदान में इकट्ठा होकर मेला मनाती थी । मगर अब कूफ़ा, कवास, किलाड़, करयास की प्रजाएं ही भाग लेती हैं।

सोमवार को भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने किलाड़ हेलीपैड में पहुंचकर करयास प्रजा मंडल द्वारा माँ वालीन माता मंदिर से आने वाले रथ यात्रा का विधिवत रूप से स्वागत किया और रथ यात्रा में शामिल होकर फूलयाटनू मैदान तक पहुंचे। विधायक डॉ जनक राज ने पांगी घाटी के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से होने वाले इस ऐतिहासिक फुलयात्रा उत्सव का अनुभव किया। वही समस्त पांगी वासियो को इस ऐतिहासिक व जिला स्तरीय फुलयात्रा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं वह बधाइयां दी

End of Article
Web Title: historic phul yatra festival inaugurated in traditional manner in tribal
Published On: Apr 05, 2026 | 08:57 AM