हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के बीच सुक्खू सरकार लेगी 500 करोड़ का कर्ज
शिमला। हिमाचल में आर्थिक तंगी के बीच आई प्राकृतिक आपदा ने जमकर कहर बरपाया। इसी प्राकृतिक आपदा के बीच अब हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार 500 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 15 वर्षों के लिए लिया जाएगा। कर्ज लेने के लिए सरकार की तरफ से कवायद शुरू हो गई है।बताया […]
कर्मचारियों पेंशनरों को देने के लिए सरकार के पास नहीं है पैसा
प्रदेश की सुक्खू सरकार के ऊपर इस समय कर्मचारियों.पैंशनर्ज की करीब 12000 करोड़ रुपए की वित्तीय अदायगियां लंबित हैं। यह राशि नए वेतनमान के एरियर व डीए की लंबित राशि है, जिसे अभी तक चुकाया नहीं जा सका है। वहीं इस सब के बीच प्रदेश में पिछले तीन माह में जमकर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है।
प्राकृतिक आपदा ने बढ़ाई मुश्किलें
प्रदेश पर आई इस प्राकृतिक आपदा से भी हिमाचल पर वित्तीय संकट छा गया है। केंद्र से ज्यादा मदद ना मिलने से प्रदेश के आर्थिक हालात सुधारना सुक्खू सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं प्रदेश सरकार की परेशानी इसलिए भी और ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष में कर्ज लेने की सीमा में 5500 करोड़ रुपए की कटौती कर दी है। जहां पहले प्रदेश सरकार वित्त वर्ष के दौरान 14500 करोड़ रुपए तक कर्ज ले सकती थी लेकिन अब 8500 करोड़ रुपए तक ही कर्ज लिया जा सकेगा।
सुपर स्टोरी
Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट