Himachal Shimla News || राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री

Himachal Shimla News || राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्रीहिमुडा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कियामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल […]

Himachal Shimla News || राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री

Himachal Shimla News || राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्रीहिमुडा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कियामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला कांगड़ा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने आज हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करने ओक ओवर पहुंचे समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यशवंत छाजटा ने अपने जीवन के 25 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, जिसके कारण उन्हें सरकार में नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पद दिए जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में महापौर पद का चुनाव जीत लिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में महापौर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी और भाजपा को शिकस्त देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व सरकार व्यवस्था परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और हिमाचल प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी 10 में से 3 गारंटियों को पूरा कर दिया
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी 10 में से 3 गारंटियों को पूरा कर दिया है। मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में सरकारी कर्मचारियों के मान-सम्मान को बहाल करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया गया। 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण की शुरूआत हो चुकी है, जिसके तहत ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ-साथ युवाओं को निश्चित आय सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ-साथ शिक्षा में व्यापक सुधार का वादा पूरा करते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी अनिवार्य कर दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।इस अवसर पर हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।

सुपर स्टोरी

Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Real Paisa Kamane Wala App: यह है ऑनलाईन पैसे कमाने का रियल ऐप, हर दिन 1200 रूपये की कमाई
EPFO Online Life Certificate: EPFO ने 78 लाख पेंशनर्स को दी है ये सौगात, घर बैठे-बैठे सबमिट करें लाइफ़ सर्टिफ़िकेट
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट
HAS Oshon Sharma : कौन हैं हिमाचल की लेडी HAS ओशिन शर्मा?, जिसे पहले DC ने भेजा नोटिस फिर सरकार ने किया तबादला
PNB Bank : PNB के ग्राहकों को एक अक्टूबर से लगेगा बड़ा झटका, 5 बड़े नियमों में होगा बदलाव
RBI New Guideline: RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की बड़ी गाइडलाइन, जान ले नहीं तो होगा पछतावा