अभी-अभीक्राइम न्यूजहिमाचल

Himachal News : कांगड़ा में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक युवक की हत्या, दूसरा घायल

कांगड़ा:  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीती रात दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया हे। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को  टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच…
An image of featured content
This is the caption text

कांगड़ा:  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीती रात दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया हे। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को  टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा के गांव ठंडा पानी जस्साई (रतियाड) में एक बिट्टू ढाबा के बाहर दो लोग रात में सो रहे थे। रात 12 बजे के बाद इन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला किया। इसमें विजय (45) गंभीर रूप से घायल हो गया और अभिषेक ठाकुर (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हमले के बाद विजय भाग गया और अभिषेक के पिता को बताया। विजय को फिर घायल होकर टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

वहीं पुलिस हामला करने वालों  की छानबीन कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि ढाबे के मालिक ने पुलिस को करीब ढाई बजे बताया कि उनके बेटे का किसी ने मर्डर कर दिया गया है। DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। मामले की जांच अभी भी चल रही है। जानलेवा  हमला किसने और क्यों किया गया, इसकी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Web Title: Himachal news deadly attack on two youths in kangra one
End of Article