हिमाचल

Himachal News || हिमाचल के इस जिले की महिलाओं के लिए सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, 1500 रूपये मिलना हुए शुरू

CM Sukhwinder Singh Sukhu Launches Mahila Samman Nidhi Yojana
An image of featured content
This is the caption text

Himachal News || केलांग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने जनजातीय क्षेत्र लाहौल का एक दिवसीय दौरा किया है। केलांग में उन्होंने शरद उत्सव का शुभरंभ किया। सीएम सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) का लाहौल वासियों ने जोरो से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लाहौल स्पीति महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना भी शुरू की।

जिले की हजारों महिलाओं को योजना से 1500 से 1500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, जिले में लगभग 70 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किये । इस दौरान स्थानीय विधायक रवि ठाकुर और सांसद प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार निरंतर विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच बोलने पर विपक्ष को तकलीफ होती है। उनकी सरकार हर क्षेत्र में युद्धस्तर पर काम कर रही है। नियमों में बदलाव करके आम जनता को लाभ पहुंचाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग का उत्थान करने में लगी है। मुख्यमंत्री ने चार साल में हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और दस साल में देश का नंबर वन राज्य बनाने का वादा भी किया।

विज्ञापन
Web Title: Cm sukhwinder singh sukhu launches mahila samman nidhi yojana
End of Article