होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Double Your Money In Post Office: यह है पोस्ट ऑफिस की 9 जबरदस्त स्कीम, जिसमें आपका पैसा होगा दोगुना

admin
admin
08:59 AM 05 Apr 2026
Share
Double Your Money In Post Office: यह है पोस्ट ऑफिस की 9 जबरदस्त स्कीम, जिसमें आपका पैसा होगा दोगुना

Double Your Money In Post Office:  दुनिया में अधिकतर लोग पैसे कमाने और उसे सही तरीके से निवेश करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। भारत में भी लोग अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखते हुए बेहतर रिटर्न की उम्मीद में निवेश के विकल्प तलाशते हैं। हालांकि बैंक में पैसा जमा करने पर ब्याज दरें कम होती हैं, इसलिए लोग अन्य विकल्पों जैसे शेयर बाजार या Post Office की योजनाओं (post office )में निवेश करना पसंद करते हैं।

Post Office में कई ऐसी योजनाएं हैं जो न केवल सुरक्षित हैं बल्कि अच्छा रिटर्न भी देती हैं। कुछ योजनाओं में निवेश करने पर आपका पैसा समय के साथ दोगुना हो सकता है। आइए जानते हैं Post Office की 9 लोकप्रिय योजनाओं के बारे में, जहां निवेश कर आप अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं। हालांकि इन योजनाओं में पैसा तुरंत दोगुना नहीं होता, इसके लिए समय लगता है।

1. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme)

सुकन्या समृद्धि योजना में 8.20% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह योजना खासतौर पर बेटियों के लिए बनाई गई है और निवेश के लिए Post Office की बेहतरीन योजनाओं में से एक मानी जाती है।

2. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)

इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8.2% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह Post Office की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है, जो पैसे को दोगुना करने के लिए उपयुक्त है।

3. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना पर 7.7% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह भी पैसे को दोगुना करने के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है।

4. किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)

किसान विकास पत्र योजना में 7.5% वार्षिक ब्याज दर है। यह किसानों के लिए निवेश का एक अच्छा माध्यम है।

5. मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme)

मंथली इनकम स्कीम  में 7.4% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो मासिक आय चाहते हैं।

6. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

Post Office की PPF योजना में 7.1% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह योजना लंबे समय के निवेश के लिए उपयुक्त है।

7. टाइम डिपॉजिट योजना (Time Deposit Scheme)

टाइम डिपॉजिट योजना में 6.9% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह भी निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है।

8. रिकरिंग डिपॉजिट योजना (Recurring Deposit Scheme)

रिकरिंग डिपॉजिट योजना में 5.8% वार्षिक ब्याज मिलता है। हालांकि, इसमें पैसा दोगुना होने में अन्य योजनाओं की तुलना में अधिक समय लगता है।

9. सेविंग बैंक खाता योजना (Saving Bank Account Scheme)

Post Office की सेविंग बैंक योजना में 4% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह योजना पैसा दोगुना करने में सबसे अधिक समय लेती है, लेकिन फिर भी यह सुरक्षित विकल्प है।

End of Article
Web Title: double your money in post office
Published On: Apr 05, 2026 | 08:59 AM