होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Himachal News || गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर दर्दनाक मौत्, तीन गंभीर रूप से घायल

car-fell-into-ditch-in-sirmaur-two-youths-died/
admin
admin
07:23 AM 05 Apr 2026
Share
Himachal News || गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर दर्दनाक मौत्, तीन गंभीर रूप से घायल

Himachal News || सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बीते दिन देररात को एक कार गहरी खाई में गिरी हुई है। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। तीनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया हुआ है। जहां पर तीनों का उपचार चल रहा है। उधर पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बार परिजनों को सौंप दिया हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय सामने आया, जब पांवटा साहिब से कांटीमश्वा घूमने गए ये पांचों युवक वापस पांवटा साहिब की तरफ लौट रहे थे। सतौन क्षेत्र की कांटीमश्वा सड़क पर पहुंचते ही क्रेटा गाड़ी न. HP-17B-0373 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय प्रदीप कुमार नामक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और दूसरे युवक 22 वर्षीय अजय चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांचों युवक पांवटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मनीष कुमार (29 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पुरुवाला पांवटा साहिब, अनीश कुमार (26 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब, सौरव चौधरी (22 साल) पुत्र रघुवीर सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

End of Article
Web Title: car fell into ditch in sirmaur two youths died
Published On: Apr 05, 2026 | 07:23 AM