बिज़नेस न्यूज़

LPG Price Hike: बजट से पहले लगा बड़ा झटका,1 फरवरी को महंगाई का झटका! कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

LPG Price Hike: 1 फरवरी से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब यह 1740.50 रुपये का मिलेगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम आदमी को राहत मिली है।
LPG Price Hike: बजट से पहले लगा बड़ा झटका,1 फरवरी को महंगाई का झटका! कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े
LPG Price Hike
हाइलाइट्स
  • घरेलू गैस पर राहत बरकरार
  • दिल्ली से चेन्नई तक: कहां, कितने बढ़े दाम?
  • हर महीने की पहली तारीख को बदलता है रेट

LPG Price Hike: महीने की पहली तारीख को ही महंगाई की नई किस्त आ गई है। अगर आप बाहर खाना खाने के शौकीन हैं या रेस्टोरेंट चलाते हैं, तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 फरवरी को कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नीले रंग का यह 19 किलो वाला सिलेंडर अब पहले से महंगा मिलेगा। हालांकि, गनीमत यह है कि इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम आदमी की घर की रसोई पर नहीं पड़ेगा।

घरेलू गैस पर राहत बरकरार

अच्छी खबर यह है कि सरकार ने घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। घरेलू एलपीजी कीमत (Domestic LPG Price) में आखिरी बार बदलाव पिछले साल 8 अप्रैल 2025 को हुआ था, तब से कीमतें स्थिर हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली में आपको अभी भी घरेलू सिलेंडर 853 रुपये में ही मिलेगा, जबकि पटना में इसके लिए 951 रुपये चुकाने होंगे। यह गृहिणियों के लिए महीने की शुरुआत में एक बड़ी राहत है।

दिल्ली से चेन्नई तक: कहां, कितने बढ़े दाम?

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का खर्चा बढ़ जाएगा। ताजा अपडेट (Latest Update) के मुताबिक, 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1740.50 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसके लिए अब 1844.50 रुपये देने होंगे। मुंबई में इसकी कीमत 1692 रुपये और चेन्नई में यह सबसे महंगा 1899.50 रुपये में मिलेगा। इस फैसले का असर बाहर मिलने वाले खाने-पीने की चीजों पर पड़ सकता है।

हर महीने की पहली तारीख को बदलता है रेट

आपको बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस के दामों की समीक्षा (Price Review) करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल और गैस की कीमतों के आधार पर ही यह फैसला लिया जाता है। इससे पहले जनवरी के महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था। वहीं, पिछले साल के आखिर में यानी नवंबर और दिसंबर में इनके दामों में थोड़ी कटौती की गई थी। इस बार फिर से दाम बढ़ने से छोटे व्यापारियों की जेब पर बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Web Title: Commercial lpg cylinder price hike 1st february 2026 domestic rates check