बिज़नेस न्यूज़

DA Hike News || केन्द्र सरकार ने दो राज्यों को कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा… 10% तक बढ़ा DA, कर्मचारियों की हो गई मौज!

DA Hike News || उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath of Uttar Pradesh) सरकार ने कुछ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए DA Hike (dearness allowance) में 10% तक की बढ़ोतरी की है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत हो गया है। सरकार […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • वेस्ट बंगाल ने भी डीए बढ़ाया
  • यूपी सरकार पर कितना बोझ

DA Hike News || उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath of Uttar Pradesh) सरकार ने कुछ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए DA Hike (dearness allowance) में 10% तक की बढ़ोतरी की है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत हो गया है। सरकार के इस घोषणा से लगभग एक हजार कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है।

लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से रोडवेज कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की है। सरकारी निर्णय से 12 हजार कर्मचारियों (UP Employees) को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। बता दें कि इन कर्मचारियों को पहले 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था।

वेस्ट बंगाल ने भी डीए बढ़ाया

पश्चिम बंगाल ने यूपी सरकार से पहले अपने कर्मचारियों को DA Hike (महंगाई भत्ते में इजाफे) का तोहफा दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के DA में 4% का इजाफा किया है। राज सरकार की इस कार्रवाई से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब १४% हो गया है। पहले कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था।

यूपी सरकार पर कितना बोझ

परिवहन निगम के प्रो. अजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को 10 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी मिली है। इस बढ़ोतरी से राज्य 7.5 से 8 करोड़ रुपये अधिक खर्च करेगा। यूपी परिवहन विभाग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ध्यान दें कि कर्मचारियों को DA का लाभ मिलता है, जो उनके मूल वेतनमान के आधार पर 3,000 से 15,000 रुपये तक मिलता है।

विज्ञापन
Web Title: Central government gave big gift to employees of two states