बिज़नेस न्यूज़

Bank on Sunday || इस शनिवार-रविवार खुले रहेंगे बैंक, ब्रांच में उपलब्ध रहेंगी ये बैंकिंग सेवाएं

Bank on Sunday || भारत में हर रविवार को बैंकों का काम नहीं होता। उसके अलावा, बैंक हर महीने दो शनिवार को बंद रहते हैं। इसके बावजूद, यह सप्ताह कुछ अलग होने वाला है। शनिवार और रविवार दोनों दिन बैंक खुला रहेगा। आरबीआई की नवीनतम सूचना इसके लिए रिजर्व बैंक ने अलग से नोटिफिकेशन जारी […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • आरबीआई की नवीनतम सूचना
  • शनिवार-रविवार क्यों खुलेंगे बैंक 
  • 30-31 मार्च बैंकों में क्या काम होगा 
  • तीन दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट

Bank on Sunday || भारत में हर रविवार को बैंकों का काम नहीं होता। उसके अलावा, बैंक हर महीने दो शनिवार को बंद रहते हैं। इसके बावजूद, यह सप्ताह कुछ अलग होने वाला है। शनिवार और रविवार दोनों दिन बैंक खुला रहेगा।

आरबीआई की नवीनतम सूचना

इसके लिए रिजर्व बैंक ने अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है। 20 मार्च 2024 को रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसके अनुसार सभी बैंकों के सभी ब्रांच शनिवार 30 मार्च और रविवार 31 मार्च को खुले रहेंगे। इसका अर्थ है कि आरबीआई की यह सूचना लागू होने वाली बैंकों के ब्रांच इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। इस सप्ताहांत प्रभावित बैंकों के कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। देश में हर रविवार बैंक बंद रहते हैं। महीने में दो शनिवार भी कामकाज नहीं होता है। इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। इस हफ्ते 30-31 मार्च यानी शनिवार-रविवार दोनों दिन बैंक खुले रहेंगे। 

शनिवार-रविवार क्यों खुलेंगे बैंक 

इस हफ्ते 31 मार्च यानी रविवार को चालू वित्त वर्ष समाप्त हो रहा है। 1 अप्रैल, 2024 से नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत होगी। चूंकि 31 मार्च को रविवार पड़ रहा है तो बैंक खुले रहेंगे। RBI का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में होने वाले सरकारी ट्रांजेक्शन इसी साल अकाउंट में दर्ज हो। इस वजह आखिरी दो दिन बैंकों के सभी ब्रांच खोले जाए ताकि कामकाज प्रभावित न हो।  शनिवार-रविवार कौन-कौन से बैंक खुलेंगे, सरकारी लेन-देन सेटल करने वाले 12 सरकारी बैंकों समेत 33 बैंक खुले रहेंगे। इनमें SBI, PNB, BOB, HDFC बैंक, ICICI बैंक समेत कई प्रमुख बैंक शामिल हैं।

30-31 मार्च बैंकों में क्या काम होगा 

RBI नोटिफिकेशन के अनुसार, दोनों दिन बैंक बिजनेस करेंगे। आम दिनों की तरह ही खुलेंगे इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन काम करते रहेंगे यानी दोनों दिन चेक क्लियरिंग सर्विस भी उपलब्ध रहेंगी। अप्रैल में गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर, राम नवमी जैसे अलग-अलग मौकों पर देश के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से बैंक 14 दिनों तक बंद रहेंगे। इन दिनों कोई कामकाज नहीं होगा। 

तीन दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट

 29 मार्च, 2024 को गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंकों बंद रहेंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट में भी इस शुक्रवार से रविवार तक ट्रेडिंग नहीं होगी।शनिवार-रविवार पहले की तरह ही बाजार बंद रहेगा

 

विज्ञापन
Web Title: Banks will remain open this saturday sunday know whether the stock