बिज़नेस न्यूज़

Bank Holiday in Feb 2024 || फरवरी में इतने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, फरवरी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खु​​शियों के दिन

Bank Holiday in Feb 2024 || Bank Holidays in February 2024: Banks to remain shut for 11 days
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • आरबीआई ने जारी किया छुट्टियों का कलेंडर
  • फरवरी में होंगे चार रविवार और बसंत पंचमी
  • 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी की जयंती

Bank Holiday in Feb 2024 ||  नई दिल्ली। नए साल का पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने वाला है। एक दिन बाद फरवरी माह शुरू होगा। इस बार फरवरी माह 29 दिन का होने वाला है। लेकिन फरवरी माह बैंक कर्मचारियों के लिए काफी सुखद होने वाला है। फरवरी माह में छुट्टियों की भरमार है। फरवरी के इस महीने में 11 दिन की छुट्टी रहेगी। यानी फरवरी माह में बैंक मात्र 18 दिन ही खुलेंगे। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से संबंधी कोई काम है तो एक बार यह जरूर जांच लें कि कहीं आज छुट्टी तो नहीं है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। लोग ऑनलाइन माध्यम से देन लेन कर सकेंगे।

आरबीआई ने जारी किया छुट्टियों का कलेंडर

भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी माह की छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि यह छुट्टियां अलग अलग राज्यों में मान्य होंगी। Reserve Bank of India की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी सूची अपलोड कर दी गई है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियों का पूरा विवरण है।

फरवरी में होंगे चार रविवार और बसंत पंचमी

फरवरी महीने की चार तारीख को रविवार होने के चलते पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 10 फरवरी को दूसरा शनिवार होगा और 11 फरवरी को रविवार होने के चलते बैंक में छुट्टी होगी। हालांकि 10 फरवरी को गंगटोक में लोसर का त्योहार भी है। इसी तरह से 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर छुट्टी होगी। खासकर बसंत पंचमी पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और उड़ीसा के बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं 15 फरवरी को लुई-नगाई-नी होने के कारण मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे, और 18 फरवरी को रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी की जयंती

इसी तरह से 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी की जयंती है, जिसके चलते दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी को राज्य दिवस है, इसलिए अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंकों में छुट्टी होगी। 24 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। 25 फरवरी को रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे। 26 फरवरी को न्यूकम होने के कारण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के बैंक कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी।

विज्ञापन