विज्ञापन

Weather Update Today: 15 अप्रैल तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update Today: देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 15 अप्रैल तक आंधी और बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के आसार हैं। जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी।
Weather Update Today: 15 अप्रैल तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल
Weather Update Today
विज्ञापन
Weather Update Today:  देश भर में मौसम के अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं। कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट है तो कहीं तापमान गिरने से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में फिलहाल 5-6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमेगा लेकिन 15 अप्रैल तक मौसम बदल सकता है। बिहार में पिछले कई दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगले एक सप्ताह तक आसमान में हल्के बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश

जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 10 से 13 अप्रैल के दौरान भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी जबकि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में धूप देखने को मिल रही है। ओडिशा में आज मध्यम स्तर की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए चेतावनी

मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा। 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि 11 अप्रैल से मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब भी दिख रहा है, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। 10 अप्रैल से मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा लेकिन कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है।

विज्ञापन
Web Title: weather update today
Get Latest breaking-news News only on Pangi Ghati Dainik Patrika
Published On: 11/04/2026 | 5:35 am
End of Article