अभी-अभी

PM Modi in Himachal: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे हिमाचल, CM सुक्खू के साथ आपदा पर हाई-लेवल बैठक शुरू

PM Modi in Himachal: प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचे, सीएम सुक्खू के साथ आपदा से हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक जारी, कुल्लू भूस्खलन जैसी घटनाओं पर होगी चर्चा।
PM Modi in Himachal । (Source: Social Media)
PM Modi in Himachal । (Source: Social Media)

PM Modi in Himachal: धर्मशाला/शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। PM Modi in Himachal के इस दौरे को लेकर सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सुक्खू और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा से हुए नुकसान पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश में हाल ही में हुए भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए जान-माल के नुकसान का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। PM Modi in Himachal के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करना तथा केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देना है।

विज्ञापन
Web Title: Pm modi himachal visit live disaster review meeting cm sukhu