Himachal Weather Alart || हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी

Himachal Weather Alart || हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां प्रदेश में कई सड़कें व बिजली व्यवास्था बंद पड़ी हुई है। वहीं एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया हुआ है। प्रदेश में 24 फरवरी रात के बाद मौसम खराब होने जा रहा है।  राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

24 फरवरी की रात से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 फरवरी को कई स्थानों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद व्यक्त की है। यह सुखद है कि भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। तापमान में काफी गिरावट आएगी अगर मौसम बिगड़ता है। इससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है। कड़कड़ाती ठंड के चलते तापमान में भी काफी गिरावट है। अब भी राज्य के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है, जिससे लोग ठंड से बच गए हैं।