अभी-अभी

बड़ी खु्शखबरी: सरकार की इस घोषणा से लोगों ने घर-घर बांटी मिठाइयां, योगी सरकार का बड़ा तोहफा

नई दिल्ली:  योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव यानी जनमाष्टमी पर बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने मथुरा के राया क्षेत्र में विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी परियोजना को प्रारंभिक रूप से मंजूर कर दिया है। इसके बाद इस बड़ी योजना को जल्द से जल्द लागू करना […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • परियोजना के तहत 3000 एकड़ में एक शहर बनाया जाएगा।
  • पहले फेस में एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जाएगा।

नई दिल्ली योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव यानी जनमाष्टमी पर बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने मथुरा के राया क्षेत्र में विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी परियोजना को प्रारंभिक रूप से मंजूर कर दिया है। इसके बाद इस बड़ी योजना को जल्द से जल्द लागू करना आसान हो गया है। यही नहीं, बीती 25 अगस्त को मथुरा में यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विशेष कार्यक्रम में इस योजना की जानकारी दी। इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी ने योजना की प्रशंसा करते हुए इसे आगे बढ़ाने का आदेश दिया है। 

परियोजना के तहत 3000 एकड़ में एक शहर बनाया जाएगा।

हेरिटेज सिटी परियोजना के तहत 3000 एकड़ में एक शहर बनाया जाएगा। यह हेरिटेज शहर मथुरा की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को जीवंत करेगा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 101 और 102 किलोमीटर के मध्य भाग से बांके बिहारी टेंबल तक 6.9 किलोमीटर लंबी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत बनाया जाएगा। यह परियोजना इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करेगी। 

पहले फेस में एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पहले फेस में छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। हेरिटेज सिटी के दोनों तरफ यह एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। 75 एकड़ की जमीन पर विशाल पार्किंग हब बनाया जाएगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा नहीं होगी। यूपी सरकार ने पर्यटकों को खाने-पीने और ठहरने की सुविधा भी दी है। 

विज्ञापन
Web Title: Great news with this announcement by the government people distributed