होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Aaj Ka Rashifal 5 December 2024 : इन पांच राशि वालों चमकेगी किसमत, भाग्य का साथ और इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

admin
admin
09:01 AM 05 Apr 2026
Share
Aaj Ka Rashifal 5 December 2024 : इन पांच राशि वालों चमकेगी किसमत, भाग्य का साथ और इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 December 2024 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 5 दिसंबर दिन गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

तुला राशि। आज का दिन रोमांटिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए उत्तम है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और गैरजरूरी खर्च से बचें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका मन संतान की किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने माता.पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

धनु राशि। आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देगा।

मकर राशि। आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए उत्तम है। आप अपने जीवन के बड़े फैसलों पर विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना करें। साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि। आज आप नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित होंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें। बिजनेस में भी आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन राशि। आज का दिन आपको खुशियों से भर देगा। आप अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का बेहतरीन उपयोग कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। आप एक साथ कई कामों मे हाथ ना डालें, नहीं तो आपके व्याग्रता बढ़ेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियां में ढील देने से बचना होगा।

End of Article
Web Title: todays horoscope 5 december 2024
Published On: Apr 05, 2026 | 09:01 AM