Himachal Snowfall Yellow Alert : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सर्दी का पहला हिमपात (First Snow) दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Centre, Shimla) का पूर्वानुमान सही साबित हुआ, जहां मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) देखी गई।
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने हिमाचल के आठ जिलों में बारिश (Rain in eight districts) और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। 8 दिसंबर को मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई थी।
IMD ने बिलासपुर और मंडी के मैदानी इलाकों में फॉग अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।