काँगड़ाहिमाचल

हिमाचल के इस जिले में जिस्म्फरोशी का धंधा, होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने महिला को किया रेस्क्यू

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले उपमंडल नूरपुर में एक होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधे का पर्दफाश किया हुआ है। नूरपुर पुलिस ने इस कर्रवाही को अंजाम दिया हुआ है।  जिला पुलिस नूरपुर ने दो होटलों के लाइसेंस को हाल ही में देह व्यापार में संलिप्त पाया है। अब, गुप्त सूचना के आधार…
An image of featured content
This is the caption text

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले उपमंडल नूरपुर में एक होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधे का पर्दफाश किया हुआ है। नूरपुर पुलिस ने इस कर्रवाही को अंजाम दिया हुआ है।  जिला पुलिस नूरपुर ने दो होटलों के लाइसेंस को हाल ही में देह व्यापार में संलिप्त पाया है। अब, गुप्त सूचना के आधार पर, जिला पुलिस ने डमटाल में एक होटल में दबिश दी है, जहां देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

एक औरत भी गिरफ्तार की गई है। जिला पुलिस नूरपुर ने गुप्त सूचना पर डमटाल में एक होटल पर छापा मारकर होटल मालिकों अश्विनी कुमार और पिंटू से एक महिला को छुड़वाया। इस मामले में अश्विनी कुमार और पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस विषय में

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने डमटाल स्थित एक होटल में रेड मारकर वेश्यावृति के धंधे में संलिप्त होटल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है व एक महिला को उनके कब्जे से छुड़वाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में अभी तक पांच केस दर्ज किए गए हैं तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है व सात महिलाओं को छुड़वाया गया है। दो होटलों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Web Title: Prostitution business in this district of himachal
End of Article