काँगड़ाहिमाचल

Himachal News || लाल जोड़े में पत्नी ने फौजी पति को दी अंतिम विदाई, डेढ़ साल पहले जुड़े थे शादी के बंधन में

हिमाचल ने एक और जवान खो दिया है। आज इस जवान का पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान की पत्नी ने दुल्हन (Bride)  के लिवास में अपने फौजी पति को अंतिम विदाई दी।
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • हार्ट अटैक से हुई थी जवान की मौत
  • डेढ़ साल पहले माता ने धूमधाम से दूल्हा बनाया था बेटा
  • डेढ़ माह पहले पत्नी और मां को ले गया था साथ

Himachal News || कांगड़ा। हिमाचल ने एक और जवान खो दिया है। आज इस जवान का पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान की पत्नी ने दुल्हन (Bride)  के लिवास में अपने फौजी पति को अंतिम विदाई दी। यह जवान कांगड़ा जिला (Kangra district)  के उपमंडल पालमपुर के भौरा गांव का रहने वाला था। 31 वर्षीय जवान रजत कटोच CRPF में भर्ती हुआ था और अभी वह चेन्नई में तैनात था। 

हार्ट अटैक से हुई थी जवान की मौत

जवान की मौत गुरुवार को हार्ट अटैक (heart attack) से हुई थी। जिसके बाद जवान रजत कटोच की पार्थिव देह बीते रोज चंडीगढ़ और आज यानी शनिवार को उनके तिरंगे में लिपटी उनके पैतृक गांव लाई गई। जैसे ही रजत कटोच की पार्थिव देह उनके घर पहुंची हर आंख नम हो गई। जवान रजत कटोच की अभी डेढ़ साल पहले ही दगोह की सीमा से शादी हुई थी। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जवान की पत्नी को देख कर हर कोई यही कहता दिखा कि छोटी सी उम्र में एक बेटी विधवा हो गई। 

डेढ़ साल पहले माता ने धूमधाम से दूल्हा बनाया था बेटा

बता दें कि जवान के पिता भी सीआरपीएफ में ही थे और उनकी मौत भी ड्यूटी के दौरान हो गई थी। जब रजत के पिता की मौत हुई थी उस समय रजत मात्र पांच साल के थे। रजत ने कड़ी मेहनत की और पिता की ही भांती सीआरपीएफ में भर्ती हुए। भर्ती होने के बाद रजत की माता ने बेटे की डेढ़ साल पहले दगोह की सीमा के साथ उसकी धूमधाम से शादी कर दी।

डेढ़ माह पहले पत्नी और मां को ले गया था साथ

बताया जा रहा है कि अभी करीब डेढ़ माह पहले ही रजत कटोच घर पर छुट्टी आया था और वापस जाते समय वह अपने साथ मां और पत्नी को भी ले गया था। लेकिन इसी बीच बीते गुरुवार को रजत के सीने में ड्यूटी के दौरान दर्द होने लगा और उसकी मौत हो गई। रजत की मौत से उसकी माता और नई नवेली पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जवान की मौत के बाद अब उसके घर में मां और पत्नी ही रह गई हैं। 

विज्ञापन
Web Title: Himachal news wife bid last farewell to military husband in