होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Himachal News || आईटीआई प्रशिक्षु ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या,

admin
admin
07:28 AM 05 Apr 2026
Share

​बिलासुपर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता थाना के तहत नखलेहड़ा में एक आईटीआई प्रशिक्षु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली  तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्र​शिक्षु के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को बिलासपुर अस्पताल में परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सुदर्शन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अनमोल के रूप में हुई है। जोकि  अपनी माँ के घर नखलेहड़ा, बंगाणा जिला ऊना झंडूता में रहता था।

शुक्रवार शाम को बिलासपुर के आईटीआई से अपने घर पहुंचा। रात करीब 10 बजे, जब मां बेटे को खाने के लिए बुलाने के लिए कमरे में गई, तो दरवाजा बंद था। जब कोई उत्तर नहीं आया, मां ने अपने भाई के साथ दरवाजे को धक्का लगाकर खोला, जिससे बेटा फंदे पर लटका हुआ था। युवक को ग्रामीणों की मदद से झंडूता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घो​षित कर दिया। 

End of Article
Web Title: iti trainee committed suicide by hanging himself from the fan
Published On: Apr 05, 2026 | 07:28 AM