Rashifal 24 September: आज इन 3 राशियो पर सूर्यदेव बरसाएंगे कृपा, सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा

हम आपको रविवार 24 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित […]

Rashifal 24 September: आज इन 3 राशियो पर सूर्यदेव बरसाएंगे कृपा, सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा

हम आपको रविवार 24 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के अनुभव तथा मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने चारों और ध्यान रखें क्योंकि कुछ लोग ऐसे हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में बैठे हैं उनसे सावधान रहें। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर चल रहे मनमुटाव आज ख़त्म हो सकते हैं। मन में कई तरह के विचार आएंगे। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा और कुछ कठिन चुनौतियों से पार पाना होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। खुद पर भरोसा रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को छुपाने के कारण तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर परिवार में कोई स्वास्थ्य संबंधी योग चल रहा है, तो आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धन निवेश की योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। आपका विवाहित जीवन सुखमय बीतेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन ठीक है। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक जगह की मौजूदगी आपको रोमांचित करेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके जीवन की बड़ी पूंजी रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आप के दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति पाने में आप सफल होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। दूर के रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी संबंध स्थापित हो सकते हैं। दूसरे के काम में दखल न दें, किसी को बिना बात के सलाह भी न दें। अनाप-शनाप खर्च हो सकता है। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही नुकसान दायक रहेगी। अपने इच्छित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। नयें अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लगन व ईमानदारी से करें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके शत्रु उनकी पद प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में आपको कठिनाई आएगी। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही समस्याएं हल होंगी। अपने व्यवहार को थोड़ा नरम रखें। आज किसी भी तरह की पार्टनरशिप की योजना बनाने से बचें। पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर विवाद हो सकता है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। घर का माहौल ठीक बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी किसी काम में आपका पूरा साथ देंगे। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। गाय की सेवा करें आपको सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है। अचानक किसी नकारात्मक चीज के संपर्क में आने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। कोशिश करें कि इन बातों को आप पर हावी न होने दें। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज लेते रहें। आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सबसे आगे होंगे। आपको आज अपने कुछ निजी विषयों में चतुराई बरतनी होगी। आप आत्मिक सुख और शांति महसूस करेंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढाव आ सकते है, आप अपने सहकर्मियों को इस कठिन समय में उत्साहवर्धन करते रहें

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर