Rashifal 2 November || आज शुक्र दिखाएंगे कमाल, जानें 2 नवंबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल

Rashifal 2 November || आज शुक्र दिखाएंगे कमाल, जानें 2 नवंबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जाएगी। बेहतर होगा शॉपिंग करने से पहले सामानों की लिस्ट बनाकर बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके […]

Rashifal 2 November || आज शुक्र दिखाएंगे कमाल, जानें 2 नवंबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल

Rashifal 2 November || आज शुक्र दिखाएंगे कमाल, जानें 2 नवंबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल

आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जाएगी। बेहतर होगा शॉपिंग करने से पहले सामानों की लिस्ट बनाकर बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा किसी नए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपके आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृष राशि || Rashifal 2 November ||

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग करने जाएंगी। दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आपके मन में कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आएंगी। दिन में यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि Rashifal 2 November ||
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। जीवनसाथी को कोई अच्छा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएंगे। खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। रूका हुआ पैसा वापस आएगा।

कर्क राशि Rashifal 2 November ||
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा। किसी काम के लिए जितना ज्यादा कोशिश करेंगे उतनी अच्छी सफलता मिलेगी। कागजात पूरा न होने की वजह से कोई सरकारी कार्य रुक सकता है। बच्चे, भाई-बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगें। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपको मनपसंद खाना बनाकर खिलाएंगे।

सिंह राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें तो अच्छा है। किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

तुला राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अच्छा रहेगा आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।

वृश्चिक राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बनाएंगे, जो काफी फलदाई होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

Rashifal

मकर राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अपने मोबाईल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग करने में सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन राशि || Rashifal 2 November || 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जाएंगी। सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घुमने जाएंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर