Rashifal 17 September: आज मुसीबत में पड़ सकते हैं ये 5 राशि वाले, पैसों से जुड़ी परेशानी होगी

हम आपको रविवार 17 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित […]

Rashifal 17 September: आज मुसीबत में पड़ सकते हैं ये 5 राशि वाले, पैसों से जुड़ी परेशानी होगी

हम आपको रविवार 17 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 September 2023

 

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Rashifal 17 September: आज मुसीबत में पड़ सकते हैं ये 5 राशि वाले, पैसों से जुड़ी परेशानी होगी
आज का दिन मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में बीतेगा। अपनों का साथ सुख बढ़ाएगा। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। यह समय मिश्रित परिणाम देगा और आप अपने मनोबल और मेहनत के बल पर अनेक लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। आपके खर्चे बजट खराब कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप प्रसन्न रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। निराशा और अकेलापन दूर होने लगेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी समस्या की चर्चा करते समय उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति का ध्यान रखना होगा। कुछ दूर सगे संबधियों के यहाँ आना जाना भी हो सकता है। वाहन चलाने को लेकर सतर्क रहें। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्च और बिल आदि का ध्यान रखेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। क्रय-विक्रय के काम में लाभ मिलेगा। अपने लक्ष्य के बारे में दोबारा विचार करके ही योजना बनाएं। आज आप अकेले समय बिताने की कोशिश करेंगे, इस कारण खुद के द्वारा हो रही गलतियों का अवलोकन किया जाएगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार आपको आनंदित करेगा। अधिक खर्च और चतुर वित्तीय योजनाओं से बचें।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: ले सकते हैं कोई जरूरी फैसला, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। पति-पत्नी के रिश्ते खुशनुमा हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। धन संबंधी चिंता करने की आपको कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों के द्वारा आमदनी होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। आपकी गतिहीन जीवन शैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: नए काम की कर सकते हैं शुरुआत, मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कुछ नजदीकी लोगों से कुछ मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। रुके हुए काम किसी मित्र के सहयोग से पूरे होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। आज के दिन मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसों से जुड़े मामले अभी थोड़े सुस्त रह सकते हैं। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कई दिनों से आ रही समस्याएं हल होंगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है। संभव है कि दिन की शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन शाम तक आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में कुछ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आप सफलता पाएंगे। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धरती माता को प्रणाम करें, आपकी मनोकामनायें पूरी होगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी मित्र के कारण कोई तनाव पनप सकता है, लेकिन उन्हें फिर भी अपनी सूझबूझ दिखाकर उसे समाप्त करना होगा। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंधकी शुरुआत हो सकती है। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। जीवन में कुछ चुनौतियां आने की संभावना हैं। छोटी सी लापरवाही से आपके साथ धोखा मिल सकता है। नौकरी कारोबार के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। घर गृहस्थी के मामले में आज दिन अच्छा है। मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। भाइयों को आज आपका पूरा साथ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आमदनी के साधनों में थोड़ी कमी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान देना बहुत जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको परिवार के कुछ मामलों में अनदेखा करने से बचना चाहिए। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसरों पर चलना होगा, तभी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत दे पाएंगे। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी।

आपने Rashifal 17 September 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 September 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Focus keyword