Rashifal 12 September: मंगलवार का दिन 7 राशि वालों को देगा बड़ा लाभ, रुका हुआ काम चल‌ पड़ेगा

Rashifal 12 September: हम आपको मंगलवार 12 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 12 September: मंगलवार का दिन 7 राशि वालों को देगा बड़ा लाभ, रुका हुआ काम चल‌ पड़ेगा

Rashifal 12 September: हम आपको मंगलवार 12 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आय बढ़ाने के लिए एक से अधिक स्रोत प्राप्त करने की कोशिश सफल हो सकती है। पैसों से संबंधित बातों में उतार-चढ़ाव नजर आएंगे, आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होगा। कुछ रिश्तेदारों के घर आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। अधिक जिम्मेदारियां लेने से चंचलता बढ़ सकती है। खुद को स्थिर बनाए रखें। एक-एक काम निपटाने की कोशिश करें। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मन दुविधा में रहेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ऑफिस में कार्यो का दबाव बढ़ सकता है। लवमेट के तरफ से मंहगे तोहफे का डिमांड हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती है। आज आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में भी सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवा सकती है। आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होगी। आज बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक रूप से दिन लाभदायक होगा। क्रोध करने से बचें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन फिर भी किसी से आपको गलत बोलने से बचना होगा। आपकी छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। निजी बातें किसी से शेयर न करें, कोई अपना विश्वासघात कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा दे देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको मित्रों और सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। आपको किसी लड़ाई झगड़े में बीच-बचाव करते समय दोनों पक्षों की सुनना होगा, नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। अपने टारगेट को कठिन परिश्रम के बाद प्राप्त करेंगे। बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर मे बड़ों खास तौर पर पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आपके मौजूदा रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल होगा मेहनत आपकी बेकार नहीं जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नए व्यक्तियों से भेंट से सफलता मिल सकती है। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। किसी काम में मामले में आप फंस सकते है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम मे परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। दोस्तों और परिजनों का आज पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे करीबियों से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। कंफर्ट झोन से बाहर निकलकर रिस्क लेने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित तनाव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में अपनी अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ होगा। किसी नए मकान की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा मुनाफा लेकर आएगा। विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है। आपके क्रोध और आवेश के कारण भागीदारी के कार्य बिगड़ सकते हैं। लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। पैसों से जुड़े लेन-देन आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। बड़ी मात्रा में निवेश करना आपके लिए संभव हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का आपका दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज आपको सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा तो लेना होगा, लेकिन उसमें सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपको परेशान कर सकता है। महत्वपूर्ण परिणाम या वित्तीय सफलता प्राप्त करने के लिए अपने कार्यस्थल पर लाभप्रद अवसरों का उपयोग करें। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमा पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखना चाहिए। झगड़े झंझट से बचें। आप अपने आप को एक ऐसे रिश्ते में शामिल पाएंगे जिसका आप इंतजार कर रहे हैं। इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं और आगे बढ़ें।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग