Himachal News: शराब में धुत होकर महिला से पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

Himachal News: जोगिंदर नगर। 24 घंटे में पुलिस ने मंडी जिला के जोगिंदर नगर में 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सुलझा लिया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। नशे में धुत्त पांचों आरोपियों ने पहले एक महिला से बलात्कार किया, […]

Himachal News: शराब में धुत होकर महिला से पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

Himachal News: जोगिंदर नगर। 24 घंटे में पुलिस ने मंडी जिला के जोगिंदर नगर में 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सुलझा लिया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। नशे में धुत्त पांचों आरोपियों ने पहले एक महिला से बलात्कार किया, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मार डाला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपी सन्नी कुमार (21 वर्ष) और राकेश कुमार (31 वर्ष) जिमजिमा, जोगिंदर नगर, मंडी के निवासी हैं, जबकि शिवम (23 वर्ष) खंडोल, भवारना, कांगड़ा, चौंतड़ा के निवासी हैं।

दो आरोपी छात्र हैं। चार आरोपियों में से चार घटनास्थल के करीबी गांव के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। नजदीकी जंगल से पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मामला 8 अक्तूबर रविवार की रात का है। ये पांचों आरोपी रात को काम करके पिकअप में घर लौट रहे थे। इन सभी आरोपियों का काम है चरान। ये पांचों आरोपी रविवार रात को काम करके सरकाघाट से पिकअप में घर लौट रहे थे। यहां, जोगिंदर नगर के अपरोच रोड पर, मंडी-पठानकोट हाईवे पर एक महिला सत्यादेवी को नशे में मिल गया।

इन सबने वहीं रेन शेल्टर में साथ बैठकर शराब पी। नशे में धुत्त होकर आरोपियों ने सत्या देवी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। सत्या देवी ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी तो इन सब ने मिलकर न सिर्फ दुष्कर्म को अंजाम दिया बल्कि महिला का दुपट्टे से गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को वहीं छोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह रेन शेल्टर में महिला का शव लोगों ने संदिग्ध हालत में देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने भी मौके पर पहुंच कर तमाम जानकारी जुटाई।

इस मामले में सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले। वारदात स्थल के समीप ही एक सीसीटीवी लगा था, जिसमें ज्यादातर वारदात कैद भी हो गई थी। इसे पुलिस को अहम सुराग मिले और आरोपियों को फरार होने से पहले की पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान अरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल किया है। वहीं पुलिस घटना में संलिप्त दो नाबालिगों को लेकर भी नियमानुसार प्रक्रिया अमल में ला रही है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या तथा बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Himachal News: शराब में धुत होकर महिला से पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, तीन गिरफ्तार
Himachal News: शराब में धुत होकर महिला से पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

आरोपितों ने महिला के साथ पहले शराब पी थी। फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दुपट्टे से गला घोंट उसकी हत्या कर दी थी। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दो नाबालिग हैं।

यह भी पढ़ें ||  Fhulyatra Festival 2024 || विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा के गानों पर गूंजा रामलीला मैदान,

संजीव सूद, एसडीपीओ पद्धर

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर