Mandi Couple Died : कुएं से पानी भरते समय डूबा पति, बचाने के लिए कुएं में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

Mandi Couple Died : कुएं से पानी भरते समय डूबा पति, बचाने के लिए कुएं में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत
Mandi Couple Died

Mandi Couple Died : मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट में एक दर्दनाक हादसा हुआ हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की दुखद मौत की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। पति कुएं में डूब गया और उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी भी वहीं गिर गई। दोनों ने मौके पर ही अपनी जान गंवा दी।

कुएं में गिरने की दुखद कहानी
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम के अनुसार, 45 वर्षीय संजीव कुमार अपने घर के पास के कुएं में पानी भरने गए थे। यह कुआं लगभग 35 फीट गहरा था और आधा भरा हुआ था। अचानक संजीव का पैर फिसला और वह कुएं में गिर गए। जब काफी देर तक संजीव घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी नीलम कुमारी कुएं के पास पहुंचीं।

जब उन्होंने अपने पति को कुएं में डूबा हुआ देखा, तो नीलम ने भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में कूद गई। जब लंबे समय तक संजीव और नीलम घर नहीं लौटे, तो संजीव की 72 वर्षीय मां लीला देवी, कुएं के पास पहुंचीं। उन्हें अपने बेटे और बहू को कुएं में डूबते हुए देखकर हैरान रह गई। उन्होंने रोते हुए गांववालों से मदद मांगी। गांव के लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। उधर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। 

Tags:

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर