Chamba News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी सांसद प्रतिभा सिंह पर साधा निशान

Chamba News:पांगी: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को मुख्यालय किलाड़ पहुंचे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत पांगी घाटी के लोगों ने पंगवाल वेशभूषा में उनका जोरदार स्वागत किया। रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि […]

Chamba News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी सांसद प्रतिभा सिंह पर साधा निशान

Chamba News:पांगी: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को मुख्यालय किलाड़ पहुंचे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत पांगी घाटी के लोगों ने पंगवाल वेशभूषा में उनका जोरदार स्वागत किया। रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि पांगी घाटी के लोगों के साथ मौजूदा सरकार द्वारा भेदभाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश भर में 1000 के करीब शिक्षण संस्थान समेत के संस्थान खोले गए थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही पहली कैबिनेट बैठक से उन सभी संस्थाओं को बंद करने का अभियान शुरू कर दिया। जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बदले की भावना से प्रदेश की जनता के साथ काम कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भाजपा पर 50 करोड़ का कर्ज छोड़कर गई

उन्होंने बताया कि भाजपा को कांग्रेस हमेशा कर्जी को लेकर बात करती आ रही है लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं जानती है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भाजपा पर 50 करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी जिस पर भी सत्ता संभालने के बाद भाजपा द्वारा 30 करोड़ का कर्ज चुकाया हुआ है। भाजपा सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता के बीच के विकास कार्य किए हुए थे।

पांगी की जनता का धन्यवाद करने आ रही सांसद
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए बताया कि पांगी घाटी की जनता ने उन्हें वोट देकर अपना सांसद बनाया हुआ है। लेकिन चुनाव को 2 साल बीत चुके हैं और मंडी सांसद अभी तक घाटी की जनता का धन्यवाद करने नहीं पहुंची हुई है। लेकिन अब जैसे ही लोकसभा चुनाव नजदीक आए तो फिर से मंडी संसद को पंगवाल समुदाय की याद आई हुई है।
शिक्षण संस्थाओं व स्वास्थ्य संस्थानों को प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किया गया
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि घाटी के ही शिक्षण संस्थाओं व स्वास्थ्य संस्थानों को प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किया गया है। पांगी घाटी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भाजपा सरकार द्वारा उन संस्थाओं को खोला गया था। पांगी की कई ऐसी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे जहां पर चिकित्सक भी लोगों की सेवाएं देने के लिए तैनात कर दिए गए थे लेकिन उन स्वास्थ्य केंद्र को भी प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से बंद कर दिया गया है।
वही रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए घाटी की महिलाओं को इस बात का याद दिलाते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि अब फिर से मंडी लोकसभा की सांसद व हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष घाटी के दौरे पर आ रही है उन्हें एक बार कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटी को जरूर याद दिलाना।
Tags:

सुपर स्टोरी

Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Real Paisa Kamane Wala App: यह है ऑनलाईन पैसे कमाने का रियल ऐप, हर दिन 1200 रूपये की कमाई
EPFO Online Life Certificate: EPFO ने 78 लाख पेंशनर्स को दी है ये सौगात, घर बैठे-बैठे सबमिट करें लाइफ़ सर्टिफ़िकेट
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट
HAS Oshon Sharma : कौन हैं हिमाचल की लेडी HAS ओशिन शर्मा?, जिसे पहले DC ने भेजा नोटिस फिर सरकार ने किया तबादला
PNB Bank : PNB के ग्राहकों को एक अक्टूबर से लगेगा बड़ा झटका, 5 बड़े नियमों में होगा बदलाव
RBI New Guideline: RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की बड़ी गाइडलाइन, जान ले नहीं तो होगा पछतावा