Himachal News: घायल बेहोश गर्भवती को अस्पताल से पीजीआई कर दिया रेफर, एंबुलेंस में हुई सफल डिलीवरी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क हादसे में घायल बेसुध गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सफल प्रसव कराया है। गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया था। एकाएक हुई प्रसव पीड़ा के बीच बेसुध महिला को पीजीआई के रास्ते […]

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क हादसे में घायल बेसुध गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सफल प्रसव कराया है। गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया था। एकाएक हुई प्रसव पीड़ा के बीच बेसुध महिला को पीजीआई के रास्ते आनंदपुर साहिब के पास एंबुलेंस कर्मी महिला के भगवान बन गए। और महिला ने प्रसव के बाद एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। महिला और नवजात पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

 चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी की 22 वर्षीय रोमिता (वर्तमान में बाथड़ी जिला ऊना) वीरवार शाम को सायं पांच बजे अस्पताल पहुंची। इस बीच गुरपला में उसे एक कार ने टक्कर मार दी। रोमिता हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।

EMT Vinod Kumar ने उच्च चिकित्सकों  से लिया परामर्श
108 एंबुलेंस हरोली के EMT विनोद कुमार और पायलट प्रदीप कुमार मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। लेकिन रोमिता को रेफर करने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी पीजीआई ले गए। उस समय, श्री आनंदपुर साहिब के पास जाकर बेहोशी की हालत में उसका प्रसव दर्द बढ़ गया। EMT Vinod Kumar ने उच्च चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया।बाद में उन्होंने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा। यहां भी महिला का हाल खराब है।

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर