Jukaru Utsav 2024 || कल से पंगवाल समूदाय मनायेगा जुकारू उत्सव, बड़ो के पैर छू-कर पूछते हैं, “तगड़ा थीयां ना”

Jukaru Utsav 2024 ||  कल से पंगवाल समूदाय मनायेगा जुकारू उत्सव, बड़ो के पैर छू-कर पूछते हैं, “तगड़ा थीयां ना”

Jukaru Utsav 2024 ||  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी के लोग एक माह तक जुकारू पर्व मनाते हैं।शुक्रवार यानी कल विधिवत रूप से पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस उत्सव की शुरूआत की जाएगी। लंबे समय से जुकारू उत्सव को मनाने की परंपरा पांगी घाटी के अलावा बाहरी राज्यों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बसे पांगी घाटी के लोगों में इस उत्सव को लेकर खासा उत्साह रहता है।

घाटी में मौसम के खुलने के बाद लोग एक-दूसरे घरों में जाकर उनका कुशलक्षेम पूछते हैं। शुक्रवार को सिलह उत्सव के साथ घाटी के लोगों ने सुबह चार बजे घर के नजदीक के प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भरा और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उत्सव की तैयारियां के रूप में घरों को लिपाई-पुताई का कार्य करते हैं, साथ ही बलि राज के चित्र अपने घरों में बनाते हैं। जुकारू का त्योहार समूची पांगी घाटी में एक जैसा मनाया जाता है।

इस त्योहार को घाटी की शान और प्राण मानना अतिशयोक्ति नहीं होगा। इसी त्योहार पर घाटी की परम्परा कायम है। जुकारू को तीन चरणों में मनाया जाता है। कई दिन पहले से लोग इसकी तैयारियां शुरू कर देते हैं घरों को सजाया जाता है। घर के अन्दर लिखावट के माध्यम से लोक शैली में अल्पनाएं रेखांकित की जाती हैं। पकवान विशेष मण्डे पकाए जाते हैं तथा अन्य सामान्य पकवान भी बनाए जाते हैं। सिल्ह की शाम को घर के मुखिया द्वारा भरेस (भंगड़ी) और आटे के बकरे बनाए जाते हैं। बकरे बनाते समय कोई भी किसी से बातचीत नहीं करता है। पूजा की सामग्री को एक अलग कमरे में ही रखा जाता है। रात्रिभोज के उपरांत गोवर की लिपाई जिसे चीका कहते हैं, की जाती है। गोमूत्र और गंगा जल छिड़का जाता है। गेहूं के आटे या जी के सत्तुओं से मण्डप लिखा जाता है। 

जुकारू उत्सव 2024 पर विज्ञापन प्रका​शित करने के लिए संपर्क करें । [email protected]

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर