Himachal Jobs: चंबा में 10 पास युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 80 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन होगा इंट्रव्यू
Himachal Jobs: चंबा: जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला और 5 अक्टूबर में उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 6 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय सलूणी और 7 अक्टूबर को पंचायत घर भरमौर में भी साक्षात्कार […]
Himachal Jobs: चंबा: जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला और 5 अक्टूबर में उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 6 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय सलूणी और 7 अक्टूबर को पंचायत घर भरमौर में भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस साक्षात्कार में हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए परिसर साक्षात्कार लिए जाएंगे।
अरविंद चौहान ने यह भी बताया कि आवेदक की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और बजन 56-95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित होने वाले युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17000 से 19000 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थान पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।