Government scheme: नई दिल्ली: भारत सरकार और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन्हीं प्रयासों में झारखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर साल ₹12,000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है, जो ₹1,000 मासिक किश्तों के रूप में उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने ₹1,000 प्रदान किए जाते हैं। यह राशि हर महीने की 15 तारीख को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना की पहली किस्त 21 अगस्त को जारी की गई थी। अब तक चार किश्तें जारी हो चुकी हैं और पांचवीं किस्त जल्द ही 15 तारीख को भेजी जाएगी।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा: