7th pay commission : सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ गया महंगाई भत्ता, गणेश चतुर्थी से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा !
7th pay commission DA Hike : महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर के आखिरी में या अक्टूबर में गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है. इस बीच, महाराष्ट्र की सरकार ने कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर […]
7th pay commission DA Hike : महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर के आखिरी में या अक्टूबर में गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है. इस बीच, महाराष्ट्र की सरकार ने कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत (Dearness Allowance Hike) करने को मंजूरी दे दी.
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों पर महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% से 38% हो गया है। यानी कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा है। आपको बता दें सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद में राज्य पर करीब 9 करोड़ रुपये का बोझ आएगा. वहीं, इससे पहले अगस्त 2022 में राज्य के सरकारी कर्मचारियों पर 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था.
केंद्र सरकार जल्द करेगी इजाफा :
इसके अलावा खबर आ रही है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी इजाफा कर सकती है. फिलहाल इसकी अभी तक कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. AICPI Index के आंकड़ों के मुताबिक, माना जा रहा है कि कर्मचारियों के डीए में इस बार भी 3 फीसदी का महंगाई भत्ता हो सकता है.
केंद्रीय कर्मचारियों को 3 प्रतिशत की उम्मीद:
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जुलाई में डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। इसकी घोषणा जल्दी हो सकती है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह सितंबर 2023 में हो सकता है। वर्तमान में कर्मचारियों को ४२% महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं, सरकार 3% का इजाफा करने पर कर्मचारियों को 45% डीए का लाभ मिलेगा। सितंबर के आखिरी में संसद का एक खास सत्र हो सकता है, जिसमें सरकार डीए को बढ़ा सकती है।
वर्तमान में एक करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है। जनवरी और जुलाई में डीए और डीआर दो बार बढ़ोतरी की जाती है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए पिछली बार मार्च 2023 में 42% से 4% बढ़ाया गया था।