DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में होने जा रहा बंपर इजाफा, जानिए कब और कितना मिलेगा पैसा?
DA Hike: अगर आप खुद केंद्र सरकार के कर्मचारी (Central Government Employees) हैं या आपके परिवार में कोई केंद्र कर्मचारी है तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत मिलने वाली है। लेबर ब्यूरो की तरफ से दिसंबर 2025 महीने का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स (Consumer Price Index) जारी कर दिया गया है। ये 148.2 पर ही बना हुआ है। कैलकुलेशन के हिसाब से डियरनेस अलाउंस यानी डीए और डियरनेस रिलीफ यानी डीआर में दो फीसदी की बढ़ोतरी (DA Hike) होने की उम्मीद है। इसके बाद डीए 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा।
सातवें वेतन आयोग और सैलरी पर असर
ये इजाफा सातवे वेतन आयोग के अनुसार बेसिक पे (Basic Pay) पर लागू होगा। दिसंबर 2025 में एआईसीपीआई आईडब्ल्यू 148.2 पर था और पिछले 12 महीने पर एवरेज 145.54 पर आ गया है। फॉर्मूले के अनुसार डीए का परसेंटेज (DA Percentage) 12 महीने का एवरेज एआईसीपीआई आईडब्ल्यू 2001 बेस 261.42 से गुणा करेंगे 100 है। और 2016 बेस को 2001 से लिंक करने के लिए 2.88 का फैक्टर यूज होता है। कैलकुलेशन (Calculation) के हिसाब से डीए 60.34 फीसदी आता है। ये राउंड फिगर में 60 फीसदी होता है और अभी डीए 58 प्रतिशत है यानी इसे 60 प्रतिशत करने के लिए दो फीसदी का इजाफा किया जाएगा और ये किसी तरह का आधिकारिक ऐलान (Official Announcement) नहीं है सरकार की तरफ से।
होली से पहले मिल सकता है तोहफा
असली आंकड़ा मार्च 2026 में होली से पहले जारी कर दिया जाएगा। डीए महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों (Employees) की बेसिक सैलरी में मिलने वाली मदद है। सरकार की तरफ से हर साल जनवरी और जुलाई के महीने में डीए बढ़ोतरी को लागू किया जाता है। डीए में इजाफा बेसिक पे के आधार पर होता है, इसलिए इसमें हर बार इजाफा होने का असर सैलरी (Salary Impact) पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंत्री इंडेक्स होता है, इसे लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) की तरफ से जारी किया जाता है। 2025 के एआईसीपीआई आईडब्ल्यू डेटा के बेस पर अक्टूबर 2025 में सरकार ने डीए तीन फीसदी बढ़ाकर 55 से 58 फीसदी कर दिया था और अब दिसंबर के डेटा में अगली 2 परसेंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?
उदाहरण के लिए किसी कर्मचारी की बेसिक पे (Basic Pay) यदि 50,000 रुपये है, तो उसका डीए मौजूदा समय में 58 फीसदी के हिसाब से 29,000 रुपये होता है। यदि ये डीए बढ़कर 60 फीसदी हो जाता है, तो ये 30,000 रुपये हो जाएगा। यानी इसमें हर महीने 1,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा (Salary Increase) होगा। साल भर में 12,000 रुपये का इजाफा होगा। बेसिक पे से ज्यादा वालों को और ज्यादा फायदा मिलेगा। पेंशनर्स (Pensioners) को भी दो फीसदी की डीआर का फायदा मिलेगा।