Himachal Job || हिमाचल के इस जिले में सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 19000 तक मिलेगी तगड़ी सैलरी
Himachal Job || मंडी। युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्र युवाओं (पुरुष) के साक्षात्कार आयोजित कर रही है। डीआरडीए मंडी के परियोजना अधिकारी जीसी पाठक ने […]
Himachal Job || मंडी। युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्र युवाओं (पुरुष) के साक्षात्कार आयोजित कर रही है। डीआरडीए मंडी के परियोजना अधिकारी जीसी पाठक ने बताया कि इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक सहयोग के लिए लिखा है। कंपनी के अधिकारी अर्पित रावत ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए मंडी जिला में 25 नवंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर सुंदरनगर, 27 को विकास खंड कार्यालय परिसर करसोग, 28 को विकास खंड कार्यालय परिसर धनोटू, और 29 नवंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर जंजैहली, सराज में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।
HPPSC Notification 2023 – Latest vacancies on November, HPPSC SET 2023 Apply Online, Notification, Exam Date, HPPSC PGT Notification 2023, HPPSC Recruitment 2023, HPPSC Recruitment 2023 Apply Online, HPPSC Recruitment 2023 | hppsc.hp.gov.in Notification, HPPSC Recruitment 2023