होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Himachal News : दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों संप​त्ति जलकर राख

admin
admin
07:29 AM 05 Apr 2026
Share
Himachal News : दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों संप​त्ति जलकर राख

Himachal News :  बिलासपुर:  उपमंडल घुमारवीं के तहत एक गांव में एक आग लगने से एक दो मंजिला घर जलकर राख हो गया। बाड़ी करंगोडा पंचायत के गांव बाड़ी मझेडवां में आग लगने की घटना पेश आई हुई है। आग लगने से  चार कमरों का दो मंजिला स्लेट घर जलकर राख हो गया है। मकान में चार कमरे थे, जिनमें से दो गौशाला के लिए थे और दो अन्य कमरे रिहायश के लिए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक आग लगने की यह घटना सुबह करीब 4 बजे पेश आई. आग लगने के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे. पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते हुए देखा. पड़ोसियों ने देखा कि साथ लगते घर की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकल रही हैं. ऐसे में पड़ोसियों ने शोर मचाते हुए घर में सो रहे लोगों को उठाया. लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को मामले की सूचना दी.

End of Article
Web Title: himachal news a massive fire broke out due to short
Published On: Apr 05, 2026 | 07:29 AM