होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पत्थर गिरने से बाइक सवार की मौत

admin
admin
08:58 AM 05 Apr 2026
Share
Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पत्थर गिरने से बाइक सवार की मौत

चंबा : जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा बुधवार दोपहर बाद पेश आया हुआ है। जब पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरे उसे उसी चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाइक सवार युवक अपनी बाइक पर भरमौर से पठानकोट की ओर जा रहा था। रास्ते में पहाड़ी से गिरते पत्थरों की चपेट में आ गया। यह क्षेत्र पहाड़ी रास्तों से गुजरता है, जहां अक्सर बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। इस घटना में पत्थर गिरने की वजह से बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और वहीं पर मौत हो गई।   हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Article
Web Title: chamba news painful road accident on bharmour pathankot highway
Published On: Apr 05, 2026 | 08:58 AM