चंबासुपर स्टोरी

National Teacher Award 2024 : ​हिमाचल के इस इकनौते अध्यापक को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड, जानिए कौन है

National Teacher Award 2024 : हिमाचल प्रदेश के कैमिस्ट्री शिक्षक सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय शैक्षणिक पुरस्कार (National Teacher Award) की घोषणा की, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सुनील कुमार इकलौते शिक्षक होंगे। चम्बा के चुवाड़ी के सिंहुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगड़ में कैमिस्ट्री का शिक्षक सुनील कुमार है।…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • सुनील हिमाचल प्रदेश में एकमात्र शिक्षक 
  • यहां देखे वीडियो

National Teacher Award 2024 : हिमाचल प्रदेश के कैमिस्ट्री शिक्षक सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय शैक्षणिक पुरस्कार (National Teacher Award) की घोषणा की, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सुनील कुमार इकलौते शिक्षक होंगे। चम्बा के चुवाड़ी के सिंहुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगड़ में कैमिस्ट्री का शिक्षक सुनील कुमार है। नई दिल्ली में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सुनील कुमार को पुरस्कार दिया जाएगा।

National Teachers Award 2024 देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक:
National Teachers Award 2024 देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक:

इस बार हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (National Teacher Award)  के लिए नामांकित किया था। सुनील कुमार को ही चुना गया है। सुनील कुमार ने बताया कि वह मार्च 2008 में टीजीटी शिक्षा विभाग में नियुक्त हुआ था। 2016 में उन्हें प्रमोशन मिला और कैमिस्ट्री में शिक्षक बन गए। अब तक, उन्होंने राज्य स्तर पर 65 बच्चों को चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में चुना है। सुनील कुमार ने अपनी दिव्यांगता को कभी आड़े नहीं आने दिया।

सुनील हिमाचल प्रदेश में एकमात्र शिक्षक 

स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कौशल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एकमात्र शिक्षक सुनील ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किये गए है। यह सबसे बड़ी और खुशी की बात है। सुनील ने चंबा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के हर नागरिक उन पर गर्व करता है।सुनील कुमार बताते हैं कि उन्हें पोलियो की दवा दी गई थी जब वे सिर्फ आठ महीने के थे, लेकिन बाद में वे दिव्यांग हो गए। उसने बताया कि समर वीकेशन में भी वह बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाता है। वह भी शिक्षकों को यू-ट्यूब चैनल पर प्रशिक्षित करते हैं।

यहां देखे वीडियो

 

विज्ञापन
Web Title: National teacher award 2024
End of Article