चंबाहिमाचल

भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र की मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे विधायक डॉ जनक राज, मंत्री नितिन गड़करी को करवाया अगवत

चंबा: जिला चंबा के जनजातीय विधानसभा भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल आज विधायक डॉक्टर जनक राज के नेतृत्व में  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी से मिला और पाँगी भरमौर विधानसभा की प्रमुख माँगों को उनके समक्ष रख कर इनपर विस्तार पूर्वक चर्चा की ।  पाँगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राज ने […]
An image of featured content
This is the caption text

चंबा: जिला चंबा के जनजातीय विधानसभा भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल आज विधायक डॉक्टर जनक राज के नेतृत्व में  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी से मिला और पाँगी भरमौर विधानसभा की प्रमुख माँगों को उनके समक्ष रख कर इनपर विस्तार पूर्वक चर्चा की ।  पाँगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राज ने बताया कि  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री  से मिल कर उन्होंने  होली उतराला सड़क निर्माण कार्य को केंद्र सरकार की सहायता की माँग की । वहीँ इस दौरान प्रस्तावित पठानकोट किल्लाड राष्ट्रीय उच्च मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने की भी मांग की गई । उन्होंने बताया की धर्मशाला से ब्रेही (धरवाला) वाया लमडल सड़क/सुरंग मार्ग से जोड़ने  और  पठानकोट से क़िलाड से सुराल से लेह मार्ग जो सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से विचार करने की भी बात  ।

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री नितिन गड़करी के समक्ष रखी । उन्होंने कहा की भनोड़ी से प्रेग्राँ( किल्लाड) प्रस्तावित 21 कि॰मी॰ रज्जु मार्ग निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए भी आग्रह किया गया और इन सभी मांगों के बारे एक माँग पत्र केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी को सौंपा गया   । उन्होंने बताया की  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी ने हमारी सभी माँगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया ।

  • 1. होली उतराला सड़क निर्माण कार्य को केंद्र सरकार की सहायता की माँग की 
  • 2. प्रस्तावित पठानकोट किल्लाड राष्ट्रीय उच्च मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने  
  • 3. धर्मशाला से ब्रेही (धरवाला) वाया लमडल सड़क/सुरंग मार्ग से जोड़ने  
  • 4. पठानकोट से क़िलाड से सुराल से लेह मार्ग जो सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से विचार करने 
  • 5. भनोड़ी से प्रेग्राँ( किल्लाड) प्रस्तावित 21 कि॰मी॰ रज्जु मार्ग निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिये माँग पत्र सौंपा 

 

विज्ञापन
Web Title: Mla dr janak raj reached delhi with the demands of