चंबामेरी पांगी

Fresh snowfall in Pangi || पांगी में बिछी सफेद चादर, उपरले इलाकों में पांच इंच तक ताजा बर्फबारी, कई रूटों पर प्रभावित हुई एचआरटीसी

Fresh snowfall in Pangi || पांगी । हिमाचल प्रदेश में  वीरवार को मौसम ने करवट ली हुई थी। वहीं देररात तक हुई बारिश व बर्फबारी के कारण  प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल में बर्फबारी हुई है। यात्रा, मौसम एवं यातायात व्यवस्था आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाहौल स्पीति पुलिस नियंत्रण कक्ष 8988092298, 01900202025 और जिला…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • पांगी में हुई ताजा बर्फबारी || Fresh snowfall in Pangi ||

Fresh snowfall in Pangi || पांगी । हिमाचल प्रदेश में  वीरवार को मौसम ने करवट ली हुई थी। वहीं देररात तक हुई बारिश व बर्फबारी के कारण  प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल में बर्फबारी हुई है। यात्रा, मौसम एवं यातायात व्यवस्था आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाहौल स्पीति पुलिस नियंत्रण कक्ष 8988092298, 01900202025 और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) केलांग के नंबर 9459461365, 01900202509 पर संपर्क किया जा सकता है।

पांगी में हुई ताजा बर्फबारी || Fresh snowfall in Pangi ||

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में वीरवार रात को हल्का हिमपात हुआ है। मुख्यालय किलाड़ तक ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं पूरी घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा घाटी के उपरले क्षेत्र में पांच इंच तक  बर्फबारी हुई हे। जिसमें हिलूटवान, सुराल, हुड़ान, चसक भटौरी व कुमार भटौरी में पांच इंच बर्फबारी हुई है।  बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कुछ जिलों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का अनुमान जताया है। बीते कल से जिला ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। आज कुल्लू, चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश के मध्यवर्ती स्थानों पर कुछ जगह बारिश की संभावना जताई थी।

विज्ञापन
Web Title: Fresh snowfall in pangi
End of Article