चंबाहिमाचल

Chamba Road Accident || गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार, एक युवक की मौत एक घायल

Chamba Road Accident ||  चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले गरोला-बासदा-सवाई सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक व्य​क्ति के शव…
An image of featured content
This is the caption text

Chamba Road Accident ||  चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले गरोला-बासदा-सवाई सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक व्य​क्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। जिनमें एक की मौके पर ही मौत हुई है।

वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक व्य​क्ति की पहचान अजय कुमार पुत्र हेमराज (Ajay Kumar son of Hemraj) निवासी परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल व्य​क्ति को स्थानीये लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया हुआ है। अब घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Web Title: Chamba road accident 2
End of Article