होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Chamba Pangi News: पांगी में पागल कुत्तों ने मचाया आतंक, बच्चों समेत 22 लोगों को काटा

admin
admin
09:00 AM 05 Apr 2026
Share
Chamba Pangi News: पांगी में पागल कुत्तों ने मचाया आतंक, बच्चों समेत 22 लोगों को काटा

Chamba Pangi News:  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में  पागल कुत्तों दो दिनों के भीतर 22 लोगों को काट लिया है। इसमें  स्कूली बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया।   यहां पर उन्हें एंटी रैबीज के टीके लगाने के बाद घर भेज दिया है। इन घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार चाैकी बाजार में होटल का काम करने वाले राम बहादुर व उसकी पत्नी को होटल के बहार अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इसी तरह उसकी पत्नी को भी जख्मी कर दिया है।  पांगी किलाड़ के मुख्य बाजार के अलावा किलाड़-1 पंचायत में पागल कुत्तों ने लोगों पर हमला किया है। इससे पांगी में पूरा दिन लोगों में दहशत फैली रही। लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए बाजार पहुंचे थे,

लेकिन कुत्तों के डर से वे एक जगह से दूसरी जगह जाने से डर रहे थे। वहीं अब लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा बताया कि दो दिनों के भीतर पालग कुत्तों ने 22 लोगों को अपना ​शिकार बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी को  एंटी रैबीज के टीके लगाये गए है। 

End of Article
Web Title: chamba pangi news valleys problems not resolved even on 5th
Published On: Apr 05, 2026 | 09:00 AM