Himachal News || हिमाचल कांग्रेस को एक और झटका, अब ​मंडी के जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पार्टी को कहा अलविदा

Himachal News || हिमाचल कांग्रेस को एक और झटका, अब ​मंडी के जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पार्टी को कहा अलविदा
पूर्व मंत्री व मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, (Photo By Patrika news )

Himachal News ||  मंडी। लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने अध्यक्ष पद और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने पोस्ट डालकर लिखा कि मैं प्रकाश चौधरी जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष पद, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देता हूं। बता दें कि प्रकाश चौधरी पूर्व की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में माना जाता था। उनका इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण रहे हैं, यह तो पता नहीं, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस को झटका माना जा सकता है।

भाजपा द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी देने के बाद इस्तीफे की खबरों से कांग्रेस में खलबली

आज ही भाजपा ने हर्ष महाजन को राज्यसभा सीट के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा को बहुमत नहीं है, लेकिन वह प्रत्याशी देकर कांग्रेस को चौंका दिया है और अब प्रकाश चौधरी का इस्तीफा कांग्रेस को बैकफुट पर डाल देता है और भाजपा को फ्रंटफुट पर। भाजपाइयों ने दबी जुबान में कहा कि कांग्रेस से असंतुष्ट विधायकों के कारण वे राज्यसभा की सीट जीतने जा रहे हैं। प्रकाश चौधरी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में भविष्य में क्या हालात पैदा होंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।